सारण : जिला भाजपा की बैठक सम्पन्न
![]() |
| - |
सारण जिला भारतीय जनता पार्टी का जिला बैठक स्थानीय स्नेही भवन में सारण जिला के अध्यक्ष रमेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला के सभी प्रखंड के मंडल अध्यक्ष, मंडल चुनाव अधिकारी, मंडल चुनाव सह अधिकारी जिला के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सारण जिला भाजपा के चुनाव अधिकारी मृत्युंजय झा ने सभी मंडल चुनाव अधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल सह चुनाव अधिकारी से बीर बारी से प्राथमिक सदस्यता, सक्रिय सदस्यता पर चर्चा किये। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक जनक सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सह सारण जिलला भाजपा के सह चुनाव अधिकारी अशोक कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य राम दयाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष वंशीधर तिवारी, एकमा के पूर्व प्रत्याशी कामेश्वर मुन्ना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह, जिला महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह चैहान, रिविलगंज प्रमुख राहु राज, रामाशंकर मिश्रा, राजेश फैशन शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.