पूर्वी चम्पारण : पर्व त्योहार को लेकर एसएसबी एवं जिला पार्षद के नेतृत्व में किया ग्राम सभा की बैठक
एम० कुमार, रामगढ़वा।
आगामी त्योहार को लेकर गरीबो का मसीहा सह रक्सौल क्षेत्र संख्या 01 से जिला पार्षद इंद्रासन कुमार के सहयोग से बुधवार को रक्सौल समीप भेलाही के स्थित 47 वी वाहिनी (एसएसबी) सशस्त्र सीमा बल के (ए) समावय पुरान्दरा कैम्प के परिसर में एसएसबी समवाय प्रभारी सह निरीक्षक चन्द्रसेन कुमार एवं जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में ग्राम स्तरीय सभा का आयोजन किया गया हैं। वही जिला पार्षद इंद्रासन कुमार ने बताया कि इस आयोजन के ग्राम सभा में उपस्थित तमाम जनताओ को सम्बोधित करते हुएं बताया कि आगामी पर्व त्योहार जैसे दुर्गा पूजा,दिपावली, छठ पूजा इत्यादि पर्वो को लेकर एक अहम कठम उठाया गया हैं कि आम जनताओ को कही से परेशानियां नही हो
इसके बारे में सभी अधिकारियों से किया गया हैं कि हमारा भारत देश और नेपाल देश की संबंध सदियों से बेटी रोटी का संबंध मानी जाती हैं।नेपाल से नागरिकता हमेशा हमारे यहां आते-जाते रहते हैं।इस कर्मभूमि को लेकर पर्व त्योहार के दिन पूजा सामग्री खरीदारी कर ले जाते हैं वही चीजों को गलत समझकर कामों में बांधा डाली जाती हैं।उन्होंने बताया कि गलत काम करने वाले को कठोर सजा दे ताकि अन्य व्यक्तयों को परेशानी न हो।वही एसएसबी इक्सपेक्ट चन्द्रसेन कुमार ने बताया कि पर्व त्योहार में कही से परेशानियां या दिक्कते हो तो हमें सूचना दिजियें ताकि आपका समस्या का समाधान किया जायें साथ ही एसएसबी के सभी जवान आपके साथ हैं।
उक्त बातों की जानकारी जिला पार्षद इंद्रासन कुमार ने दी।
मौके पर एसएसबी उपनिरीक्षक कपिलदेव यादव, सहायक उप निरीक्षक रामकृष्ण ठाकुर, मु० आ० -अनुप कुमार तिवारी, स० अ० -दीपक तिकी, प्रवीण कुमार सिंह, जनप्रतिनिधि-बाबूलाल मेहता (पं० स० धोरे नेपाल), सोनालाल राम(उपमुखिया), गौतम पासवान(वाडं सदस्य), दिल मोहम्मद आलम(वाडं सदस्य) सहित सैकड़ों ग्रामीण लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.