पूर्वी चम्पारण : मनाया गया शहीदे आजम भगत सिंह का 112वा जयंती
![]() |
| मौके पर बोलते आइसा नेता |
घोड़ासहन। आज शहीदे आजम भगत सिंह की 112 वी जयंती पर ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आइसा) कि ओर से अपने ढाका विधानसभा क्षेत्रीय कार्यालय गांधीनगर घोड़ासहन में देशव्यापी आह्वान पर प्रतिरोध कन्वेंशन का आयोजन किया गया। कन्वेंशन में भगत सिंह -अंबेडकर रोजगार गारंटी योजना लागू करने और देश में चल रहे आर्थिक मंदी पर बात की गई। कन्वेंशन को संबोधित करते हुए आइसा के बिहार विश्वविद्यालय अध्यक्ष मधुसूदन ने कहा कि मोदी-नीतीश जी की सरकार में छात्र- नौजवानों को रोजगार मिलने की संभावना घट गई है इस वक्त देश में भगत सिंह- अंबेडकर रोजगार गारंटी योजना लागू करने की सख्त आवश्यकता है, इसे लागू की जानी चाहिए जिससे 60 लाख रिक्त पड़े पदों पर बहाली हो सके।
वही हरिओम कुमार ने कहा कि मोदी सरकार लगातार पूंजीपति घराने को लाभ पहुंचाने में लगी हूई है जिसके वजह से देश में आर्थिक मंदी का दौर आ गया है, प्याज ₹60 किलोग्राम बिकने लगी है हम इसका विरोध करतें हुए सरकार से मांग करते हैं कि आम जनता के पॉकेट में पैसा आए इसके लिए कार्य करें।
कन्वेंशन को राजा बाबू, मुन्ना कुमार ने भी संबोधित किया, कन्वेंशन में सुभाष कुमार, राहुल कुमार, रंजन कुमार, मधुरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग सम्मिलित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.