Breaking News

अंकतालिका दिन पहले दफ़नायी बुजुर्ग महिला का शव निकाल कर सर काटने से बवाल

  • सीतामढी के बैरगनिया में बवाल,
  • अंकतालिका दिन पहले दफ़नायी बुजुर्ग महिला का शव निकाल कर सर काटने से बवाल,
  • जादू टोने को लेकर ऐसा करने का अंदेशा,
  • जानवर के द्वारा भी कब्र खोदने की आशंका ,
  • स्थानीय लोगो मे आक्रोश,पुलिस ने जाँच का दिया आश्वासन,छानबीन शुरू

विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
सीतामढ़ी के बैरगनिया में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है ,यह सुन कर हो सकता है आपकी रूह तक कांप जाए, दरिंदगी और हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दरिंदो ने मरे इंसान को भी नही बख्शा दफनाए हुए शव का सिर काट लेने का मामला सामने आया है , महिला का नाम सकीना खातून उम्र 80 वर्ष पति स्वर्गीय मोहर्रम अंसारी बताया जा रहा है जो बैरगनिया सिंदुरिया वार्ड नंबर की 1 की रहने वाली है।

जिसका 41 दिन पूर्व इन्तकाल हो गया था, जिसके बाद उनके शव को दफना दिया गया था लोगो का आरोप है कि कब्र को खोदकर डेड बॉडी का सिर काट कर ले जाया गया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, और इस चौकाने वाली घटना से लोग सकते में है, क्योंकि इस तरह की यह पहली वारदात है जिसमें किसी दफनाये हुए डेड बॉडी का कब्र खोदकर सिर काट ली गयी है इस घटना के पीछे का कारण क्या है।

इसका खुलासा नहीं हो सका है, बताया जाता है कि 41 दिनों  पूर्व शव को दफनाया गया था मौके पर पहुँची पुलिस ने  मामले की छानबीन की ,घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और हजारों लोग घटना को देखने के लिए इकट्ठा हो गए हैं। उधर परिजनों की मांग है कि इस वीभत्स घटना को अंजाम देने वाले दरिंदों की जल्द से जल्द पहचान कर गिरफ्तार किया जाए ,हालांकि सूत्रों की मानें तो किसी तरह के टोने-टोटके को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।  हालांकि पुलिस ने किसी जानवर के द्वारा ऐसा करने की आशंका ज़ाहिर की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.