पूर्वी चम्पारण : भलुवहियां में श्री श्री ठाकुर जी के सत्संग परामर्श केन्द्रो पर हुआ सिलेंडर गैस सेफ्टी डिवाइस का उद्घाटन
एम० कुमार, रामगढ़वा।
आज- कल लकडिय़ों पर खाना बनाना छुटा झंझट।आरामदायक जितने अच्छा होता है उतना ही किचन में प्रदूषण से मुक्ति पानी का सर्वोत्तम संसाधन है गैस सिलेंडर।मोदी की सरकार में देश के लगभग 90% प्रतिशत घर-घर में गैस सिलेंडर से खाने बनता होगा। जिसके इस्तेमाल से आज माता बहनों को धूंआ धुक्कड़ आदि से मुक्ति मिल रही है। उक्त बातों की जानकारी बताते हुएं बेतिया से आए डायमंड गैस सेफ्टी डिवाइस मशीन निर्माता कंपनी धन ज्योति एजुकेशनल के पदाधिकारी साहिल कुमार ने रामगढ़वा के भलुवहिंया गांव स्थित एम.के. मिशन हाई स्कूल परिसर में डायमंड गैस सेफ्टी डिवाइस मशीन के पूर्वी चंपारण जिला के अधिकृत विक्रेता सरिता इंटरप्राइजेज के उद्घाटनोपरांत बुधवार को कही।
उन्होंने कहा कि अब सिलेंडर से गैस चोरी होने पर डिवाइस में लगा मीटर सूचित कर देगा साथ ही सिलेंडर के जलते चुल्हे में लगे पाइप के लिक होने या पाइप टूट जाने तथा कट जाने पर भी आग नहीं लगेगी। क्योंकि उक्त डिवाइस में लगा मीटर पाइप के लिक होते ही गैस सप्लाई लॉक कर देता है। इसी वजह से आग लगने तथा सिलेंडर ब्लास्ट होने की संभावना खत्म हो जाती है।
उन्होंने यह भी बताया कि डिवाइस लगने के बाद गैस इस्तमाल करने पर 10 से 15% गैस की बचत होती है। और सिलेंडर में कितना प्रतिशत गैस खर्च गया और कितना प्रतिशत गैस बचा हुआ है,इसकी सूचना मीटर देते रहता है। इस डिवाइस मशीन का उदघाटन नेपाल के श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के पवित्र पंजाधारी व सह प्रति ऋत्विक अशोक कुमार चौरसिया, समस्तीपुर स प्रति ऋत्विक शिवेश्वर दास तथा मोतिहारी से ऋत्विक अनंत कुमार झा एवं उपस्थित लोगों ने संयुक्त रुप से फीता काटकर उद्घाटन किया।
मौके पर सरिता इंटरप्राइजेज के संचालक हिमांशु कुमार हिमकर, नवल किशोर कुशवाहा, विभाष कुमार ओझा, संजय दास, राजेश साह , शिक्षक राकेश कुमार, सुरेंद्र कुशवाहा तथा मुरारी प्रसाद आदि लोगों उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.