पूर्वी चम्पारण : दुर्गा पुजा को लेकर थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक
![]() |
| झरौखर थाना परिसर |
घोड़ासहन। बुधवार को झड़ौखर व घोड़ासहन थाना परिसर में दुर्गापूजा को लेकर शान्ति समिति की बैठक की गयी। बैठक में उपस्थित घोड़ासहन अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष ने थाना क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों व आम लोगों से दुर्गा पुजा के दौरान विधी व्यवस्था बनाए रखने व प्रशासन को सहयोग करने की बात कही। पुजा पंडालों में डीजे नहीं बजाने व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की बात कही। वहीं बताया कि पुजा के दौरान
![]() |
| घोड़ासहन थाना परिसर |
सभी पुजा समितियों को अनुज्ञप्ति लेना अनिवार्य है। बिना अनुज्ञप्ति के पुजा पंडाल व संबंधित पुजा समिति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की ओर से असमाजिक तत्वों पर पैनी नज़र रहेगी। मौके पक एसआई रंजन प्रसाद सिंह, रणधीर कुमार सिंह, प्रमुख नागेंद्र सिंह यादव, मुखिया विरेन्द्र कुमार, मुखिया विपिन कुमार, संजीव कुमार, सरपंच पिन्टु सिंह, पूर्व सरपंच अस्तानंद प्रसाद, अभय पासवान,पूर्व मुखिया राम नाथ प्रसाद, डॉ ओमप्रकाश,राजवंशी प्रसाद, अरविंद प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद यादव, देवानंद कुशवाहा, शिवशंकर जायसवाल, अब्दुल सलाम, नागेश्वर जायसवाल, संतोष जायसवाल समेत अन्य नागरिक मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.