Breaking News

पूर्वी चम्पारण : दहेज़ की बलि चढ़ी एक विवाहिता

-
घोड़ासहन। थाना क्षेत्र के महुआहि मुर्शिदाबाद में बुधवार की रात दहेज के लिए गला दबा कर विवाहित महिला की हत्या ससुराल वालों द्वारा कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही त्वरित करवाई करते आरोपी सास सहित दो को गिरफ्तार किया है। मृत महिला की पहचान उपेन्द्र साह की 28 वर्षीय पत्नी कान्ति देवी के रूप में बताया जा रहा है। मृतका के मां लखौरा थाना क्षेत्र के नारायण चौक पकड़िया निवासी नगीना देवी पति मोतीलाल साह के द्वारा दिए गए आवेदन में पति सहित पाँच लोगों को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष कुमार रौशन ने बताया कि मामले में मृतका की सास शान्ति देवी व देवरानी सुंदरी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.