सीतामढ़ी: तीन गोली लगने के बाद भी कैश से भरी गाड़ी को सुरक्षित पहुचाया
विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
सीतामढी-मुजफ्फरपुर एन एच 77 रून्नीसैदपुर गायघट गाँव के बीच की है घटना। दो बाइक पर सवार छह बदमाशो ने एलएण्डएनटी फाइनेंस कम्पनी के कैश को लुटने के लिए चालक को टारगेट कर बोलेरो गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। जिसके कारण तीन गोली लगने के बाद भी बोलेरो के चालक ने अपना हिम्मत दिखाते हुए कैश से भरी गाड़ी को डुमरा स्थित कम्पनी के ऑफिस तक सुरक्षित पहुँचाया।
गाड़ी मे सवार दो कैश पीकर सहित एक गनमैन सुरक्षित है। जख्मी चालक सिमरा गाँव निवासी संतोष कुमार को इलाज के लिए शहर के नंदीपत मेमोरियल अस्पताल डाक्टर वरूण कुमार के यहाँ भर्ती कराया गया है जहाँ इलाज जारी है। घटना की सुचना मिलते ही एसपी अनिल कुमार ने जख्मी चालक का हाल जानने के अस्पताल पहुंचे थे।वही बदमाशो के गिरफ्तारी के लिए इलाके मे पुलिस टीम की छापेमारी तेज करने का निर्देश दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.