Breaking News

पूर्वी चम्पारण : पुरनहिया उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में शुरू हुआ स्मार्ट क्लासेज

-
घोड़ासहन : आज दिनांक 11-09-2019 रोज बुधवार को 02:00 बजे उ.मा. विद्यालय पुरनहिया में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित उन्नयन कार्यक्रम (स्मार्ट क्लासेज) का उद्घाटन स्थानीय प्रखंड प्रमुख नागेंद्र सिंह यादव एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शत्रुघ्न प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक और संकुल समन्वयक प्रकाश कुमार सहित गोपाल प्रसाद, आनंद कुमार, मुन्ना राम पूर्व प्रखंड साधनसेवी जयप्रकाश राम, मदन पासवान, रमेश सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.