सीतामढ़ी: बेखौफ अपराधियों ने सरे शाम युवक को मारी गोली
विककी कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी में बेख़ौफ़ अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी दिन दहाड़े किसी को कही भी निशाना बना जाते है. पुलिस अपने लगाये गए सीसीटीवी में बैठ वारदात का लाइव मजा उठाने में लगी है. ताज़ा मामला नगर थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी डुमरा पथ की है. जहां जिला प्रशासन के लगाये गए सीसीटीवी कैमरे से महज 50 मीटर की दूरी पर एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने सरे साम गोलियों से भून दिया है.
जिसे इलाज के लिए एक मित्र द्वारा सदर अस्पताल लाया गया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है. मृतक युवक की पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के अम्बा खुर्द निवासी स्व शिवपूजन सिंह के पुत्र नागमणि कुमार के रूप में की गई है. स्थानीय सूत्रों की माने युवक की हत्या किसी गैंग की वजह से हुई है. सबसे आश्चर्य की बात है कि सरे शाम शहर के सबसे व्यस्ततम सड़क पर किसी युवक को गोली मार कर अपराधी आराम से निकल जाते है.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.