पूर्वी चम्पारण : पुलिस ने 65 बोतल कस्तूरी शराब को किया बरामद, कारोबारी फरार
एम० कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के मंगलपुर पटनी पंचायत के मंगलपुर पटनी गाँव में रविवार को संध्याकालीन में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस गस्ती के दौरान में स्व० राघो सिंह के पुत्र बिट्टू सिंह के घरों पर पुलिस ने छापेमारी कर शराब कारोबारी व बिक्री के लिए रखी गई 65 बोतल अवैध नेपाली कस्तूरी शराब को बरामद किया। इस छापेमारी के दौरान में थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक, पुअनि श्रीराम राम ,एसआई ए के निराला व सैप जवान आदि संयुक्त रूप में की गई।
इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने सोमवार को बताया कि सरकारी मोबाइल पर गुप्त सूचना मिलने पर मंगलपुर पटनी गाँव में बिट्टू सिंह के घर से अवैध कस्तूरी शराब को बेचा जा रहा है। पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही ससमय रहते कार्यवाही की गई जिसमे मौके पर नेपाल निर्मित कस्तूरी 300 एमल की 65 बोतल बरामद किया गया है।
वही बिट्टू सिंह को भनक मिलते ही छापेमारी से पहले ही फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि बिट्टू सिंह पर शराब कारोबारी के तहत प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया हैं, जिसको लेकर छापेमारी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.