Breaking News

पूर्वी चम्पारण: अबकी बार मुंह पर काली पट्टी बांधकर पटना में वेदना प्रर्दशन में शामिल होगें शिक्षक

एम० कुमार, रामगढ़वा।
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर प्रखंड के शिक्षक पाँच सितम्बर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसी दौरान में समन्वय समिति के आह्वान पर पटना में आयोजित वेदना-प्रर्दशन कार्यक्रम में सभी शिक्षको को मुंह पर काली पट्टी बांधकर भाग लेगें। उक्त जानकारी देते स्थानीय बीआरसी रामगढ़वा के प्रागंण में मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी नियोजित शिक्षकों की बैठक की अध्यक्षता सह प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष मो० तुफैल ने कही। 


इस बैठक को संबोधित करते हुएं मो० तुफैल ने बताया कि प्रखंड के सभी शिक्षकों को समान काम,सामान वेतन के लिए 5 सितम्बर को पटना में वदना-प्रर्दशन में भाग लेने की अपील किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों में अपने हक की लड़ाई के लिए पटना चलने का आह्वान किया। सरकार ने 5 सितम्बर को विधालय में रहने के लिए पत्र जारी किया हैं, परंतु आप लोगों को एक दिन का सीएल विधालय में लगाकर पटना चलने का काम करेंगे।वही जिला सचिव नागेंद्र पांडेय ने बताया कि सभी शिक्षकों को 4 सितम्बर को दोपहर चार बजे से ट्रेन पकड़ने के लिए रामगढ़वा स्टेशन पर पहुंचे की अपील की हैं। 


मौके पर जिला प्रवक्ता श्री निवास प्रसाद, बीआरसी मुकेश सिंह, संगठन सचिव संदीप सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष विनीत कु० मिश्रा, प्रखंड कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह, मुकेश कुमार, राकेश कु० सिंह, अरविन्द पांडेय, प्रमोद बैठा, राज कुमार, सचिदानंद ठाकुर, नसीम अहमद, दशरथ राम, खलीलुर्रहमान, अखिलेश कुमार, जटाशंकर प्रसाद, सहित सैकड़ों शिक्षकों उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.