बिहार के चर्चित इंजिनियर हत्याकांड का सजायाफ्ता जेल में मना रहा है जन्मदिन
विककी कुमार सिंह, सीतामढ़ी बिहार।
अरे चौंकिये मत ये कोई पार्क या लॉन की तस्वीर नही है जहाँ जन्मदिन की पार्टी मे मस्ती की जा रही हो ये है सीतामढी मंडल कारा की तस्वीर जहाँ बिहार के चर्चित इंजिनियर हत्याकांड का सजायाफ्ता मुजरिम पिंटो तिवारी उर्फ़ पिंटू झा अपना जन्मदिन मना रहा है जहाँ केक है ,मंडन है ,गिफ़्ट भी है।
वो सारी व्यवस्था यहाँ मौजूद है जो घर या होटल मे मिल सकता है और हो भी क्यूँ नही जब सरकार और प्रशासन का ख़ौफ़ नही हो तो कुछ भी संभव है और सबसे मज़े की बात जेल के अंदर एंड्रॉयड फोननसे सेल्फ़ी और विडियो भी ली गयी जो अब वायरल हो रही है ।
अब आपको बतादें कि ये अपराधी कौन है जो जेल मे बंद है ये है बिहार का चर्चित दोहरा इंजिनियर हत्याकांड का सजायाफ्ता क़ैदी पिंटू तिवारी उर्फ़ पिंटू झा जो एक वक़्त संतोष झा और मुकेश पाठक के शूटर के रूप मे काम करता था और रंगदारी हत्या लूट के कई मामले इसके ख़िलाफ़ अलग अलग थानो में दर्ज है।
अब ये सीतामढी पुलिस और प्रशासन की लापरवाही माने या चूक लेकिन मामला संगीन है जब जेल में अपराधी इस रूप में रहेंगे तो इनके लिये क्या जेल और क्या आलीशान होटल जहाँ से अपने गैंग का भी संचालन ये बड़े ही आराम से कर सकते है या करते रहे है ऐसा कई बार इस जिले मे हो चुका है ।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.