Breaking News

सारण : विश्व कल्याण के उद्देश्य होने वाले नौ दिवसीय अष्टयाम की पूर्णाहुति, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पन्नालाल कुमार, छपरा।



-
 विश्व कल्याण के उद्देश्य से भेल्दी के स्थित श्रीधर बाबा राधे कृष्णा मन्दिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से श्रीधर बाबा व उनके परम् शिष्य मुरारी स्वामी के नेतृत्व में नौ दिवसीय भव्य अखण्ड अष्टयाम की पूर्णाहुति सोमवार को आचार्यो ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कराया।इससे पूर्व मन्दिर में पूजन तथा सामूहिक हवन हुई। जिसमें सरायबक्स, बरकुर्वा, पोझी भुआलपुर, मलाही, सिरसा, जाफरपुर, कटसा, रायपुरा, गड़खा, बाजितपुर, केवानी, महरुआ, चैनपुर, बांसडीह, मदारपुर, लहेर छपरा, वेदवलिया,  डुमरिया समेत गड़खा, अमनौर , मढ़ौरा समेत कई प्रखण्डों के हजारों महिलाओं व पुरुष श्रद्धालुओं की आरती और हवन में भाग लेने  को भक्तों के भीड़ उमड़ पड़ी। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने मन्दिर में राधे कृष्ण शिव परिवार और राम लक्ष्मण हनुमानजी की पूजन के बाद अष्टयाम की परिक्रमा करते हुए "हरे राम हरे राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे" महामंत्र के जाप की।


उसके बाद श्रद्धालु भक्त सन्त श्रीधर बाबा के आर्शीवाद ली। पूर्णाहुति के बाद भव्य भण्डारा आयोजित हुई।पूर्णाहुति के उपरान्त विभिन्न गांवों से आए कलाकार व व्यास एक से बढ़के एक भजन,स्तुति प्रस्तुत की।भव्य भण्डारा देर रात तक चलती रही।श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए सन्त श्रीधर दास जी महाराज ने कहाकि श्रीकृष्ण ही पूर्ण बाकी सब अपूर्ण हैं।मन को शांति,मानव कल्याण व उद्धार कृष्ण के शरणों में जाने के बाद ही मिलती हैं।मुरारी स्वामी ने बताया कि मन्दिर के स्थापना पर चलने वाली नौ दिवसीय अष्टयाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी तक चलती हैं।जिसमे राज्य के विभिन्न जिलों के लाखों श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.