पूर्वी चम्पारण : आमोदेई गांव में ग्रामीणों ने भिखारी चोर एक औरत को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
एम० कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के आमोदेई पंचायत के वाडं न०1 और 2 से भिखमांगवा एक औरत चोर को ग्रामीणों ने पकड़र रामगढ़वा थाना को सौपी गई। इस घटना की जानकारी आमोदेई पंचायत के सैकड़ों लोगों के बीच मुखिया के भाई मो० तुफैल ने बताया कि रविवार को करीबन दो-तीन बजे के बीच एक 50 वर्षीय औरत ने वाडं न०1और 2 में भीख मांग रही थी,जिसमें अकेलापन देखकर छोटा बच्चे को चाँकलेट और रूपयें के झांसे देकर चापाकल के पास पानी की बोतल पिलाते ही समय औरत पकड़ी गई।ग्रामीणों ने चोर औरत को पकड़कर रा० उत्क्रमित म०विधालय के पास ग्रामीण औरतों से चोर की तलाशी की गई जिसमें चाँकलेट, दो-तीन राज्य से रेलवे टिकट और नशा की गोली उसके बैग से मिला।
उन्होंने यह भी बताया कि चोर औरत का खुलासा हुआ जब उसकी पानी की बोतल पिलाया गया तो वह पीने से साफ इंकार किया तब ही सक में भिखमांगवा चोर साबित हुई। वही मुखिया के भाई मो० तुफैल ने ग्रामीणों की आक्रोश को देखते हुएं सरकारी नियमानुसार थाने में इसकी सूचना दी जिसमें पकड़ी गई औरत को पुलिस ने गिरफ्तार कर ले गई।
खबर लिखने तक इसकी पृष्टि करते हुएं थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने बताया कि आमोदेई से पकड़ी गई औरत का नाम सविता श्रवण ठोड़ी,जिसका निवास खेलडीह खालीपारा,जिला सेलवा दादरनगर(हवेली गुजरात) के निवास बताई गई हैं।औरते से पुछताछ की जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.