पूर्वी चम्पारण : बीजेपी की सरकार में 2025 तक पुरे भारत से कुष्ठ बीमारी का होगा खात्मा, वस्त्र व किताबें किए वितरण -प्रदेश अध्यक्ष
एम० कुमार, रामगढ़वा।
माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हो रहें कुष्ठ बीमारी वाले मरीजों का सर्वे गांव गांव में किया जा रहा है। पुरे भारत से इस बीमारी को 2025 तक समाप्त की जाऐगी साथ ही बाकी सभी देशों का लक्ष्य 2030 तक किया जाऐगा। उक्त बातो की जानकारी देते हुएं बेतिया सांसद सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के उपलक्ष्य में सिसवनिया स्थित गांधी ग्राम कुष्ठ आश्रम में वस्त्र वितरण के समय कही । वहीं कुष्ठ आश्रम में आने वाले इंट के सोलींग को एक साल के अन्दर पक्कीकरण व शौचालय को प्लास्टर कराने की बात कही।
वहीं रामगढ़वा के पूर्व हिन्दी सलाहकार सह बीजेपी वरीय नेता अर्जुन भारतीय और रक्सौल जिला भाजपा अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने बताया कि मोदी जी के जन्मदिन पर हमारी पार्टी के द्वारा आप सभी महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा करना है। साथ ही साथ आश्रम में चल रहे आँगनबाड़ी के बच्चों के लिए किताब कॉपी व कलम का वितरण होना है । बैठक को संबोधित करने वालों में पूर्व विधायक विजय गुप्ता, वरीय नेता विजेन्द्र सिंह उफं बबलू सिंह और रक्सौल जिला उपाध्यक्ष हरि मोहन भगत उर्फ राजू भगत ने की।
मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सर्राफ, फरीन्द्र तिवारी, खण्डेवाल, संजीव सिंह, अरविंद पाण्डेय, संत सिंह, मनोज प्रसाद, प्रमोद सिंह, मनोज कुमार सिंह, इत्यादि भाजपा नेता व ग्रामीण लोगों मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.