पूर्वी चम्पारण : पटना में बिल्डर से रंगदारी मामले में दूसरा अपराधी गिरफ्तार
![]() |
| - |
घोड़ासहन। पटना के एक प्रोपटी डीलर से अपराधियो के द्वारा 50 लाख की रगंदारी मांगने के मामले में स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर दूसरे अपराधी को गिरफ्तार कर पटना पुलिस को सौप दिया। थानाध्यक्ष कुमार रौशन ने बताया कि पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र की छोटी पहाड़ी महेंद्र लेन आपर्टमेंट निवासी प्रॉपटी डीलर रूमा कुमारी से अपराधियो द्वारा 50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। जिसमे रंगदारी की राशि लेने बाइक से छतौनी मोतिहारी पहुंचे दो आपराधियों मे से एक अपराधी जैसे ही बैग लेने की कोसिस किया तभी पूर्व से सिविल ड्रेश तैनात पुलिस ने एक अपराधी को दबोच लिया। जबकि दूसरा अपराधी बाइक लेकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए अपराधी के निशानदेही पर स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के महुआही मुर्शिदाबाद में छापेमारी कर दूसरे अपराधी को दबोच सोमवार की अहले सुवह पटना पुलिस को सौप दिया। पकड़े गए अपराधी की पहचान थानाक्षेत्र के महुआही मुर्शिदाबाद निवासी मंतोष पंडित के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जिस सीम का प्रयोग अपराधियो ने किया था, उसे भी बरामद कर लिया गया है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के आलावे सअनी उमेश गुप्ता एव सस्त्र बल के जवान शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.