सारण : प्रशासनिक उदासीनता के कारण दो मोहल्ले के लोगों के बीच तनाव उत्पन्न
![]() |
| - |
जल निकासी को लेकर सदर प्रखंड के उमा नगर और शक्ति नगर के लोग आमने-सामने हैं। दरअसल मोहल्ले में सड़क निर्माण के कारण शक्ति नगर मोहल्ले का पानी निकल नहीं पा रहा जिसके कारण वहां जलजमाव हो गया है वहीं उमा नगर के पास सड़क काटने के निर्णय के बाद उमा नगर के लोग विरोध कर रहे हैं क्योंकि यह पानी उमा नगर मोहल्ले में घुस जाएगा जिससे यहां के भी लोग परेशान होंगे। करोड़ों की लागत से बनी सड़क को बिना नाली के निर्माण पर स्थानीय लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। यह सड़क सांसद के प्रयास से बनाई गई थी लेकिन नाला निर्माण नहीं होने के कारण इलाके में भीषण जलजमाव की समस्या बरकरार है जिसका लोग विरोध कर रहे हैं। स्थानीय निवासी अरुण कुमार ने बताया शक्ति नगर के लोगों के साथ बीती रात पुलिस आकर सड़क को जबरन कटवाने की कोशिश कर रही थी जिसका विरोध मोहल्ले के लोगों ने किया तो पुलिस वापस
![]() |
| - |
लौट गई लेकिन सड़क काटने का विरोध उमा नगर के लोग कर रहे हैं। समाजसेवी अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा की शक्ति नगर के लोगों की समस्या भी जायज है लेकिन प्रशासन को वहां से जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था करनी ना कि जबरन सड़क काटकर अनावश्यक विवाद खड़ा करना चाहिए।अरबिन्द सिंह,अनिल सिंह, हरेंद्र सिंह मास्टर साहब, संजय सिंह सोनू सिंह,गोलू सिंह, कुंदन सिंह ,पिंटू सिंह, प्रिंस सिंह,विकी श्रीवास्तव,पवन सिंह,राजन कुमार, आंसू कुमार,कन्हिया कुमार ,माही सिंह आदि ने भी अपना आक्रोश ब्यक्त किया।
इस मौके पर उमा नगर में और शक्ति नगर में अलग-अलग बैठक की भी सूचना है एवम जबरदस्ती रोड को काटने की भी गुप्त सूचना मिल रही है जिससे दोनों मुहलो के लोग कभी भी आपस मे टकरा सकते है लेकिन जिला प्रशासन जल निकासी को लेकर उदासीन है जिससे लोगो मे आक्रोश है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.