Breaking News

सारण : उस मंच से पूछेंगे हक का सवाल, होगा छात्र संसद आयोजन

पन्नालाल कुमार, सारण। 

-
सारण छात्र संसद एक गैर राजनीतिक मंच है जो आज के युवा पीढ़ी को समाज और राजनीती  के ज्वलंत मुद्दे जो सामाजिक सरोकार से जुड़े होते हैं उनपर बहस करती है और समस्याओं के समाधान के लिए एक मंच पर सभी को अपने विचार साझा करने के लिए आमंत्रित करती है ।चाहे वो मुद्दा राज्य स्तरीय हो या देश स्तरीय हो सभी मुद्दों पर छात्रों के साथ-साथ उस विषय के एक्सपर्ट और विद्वान भी अपने विचार साझा करते है  हैं।

कई युवा ऐसे भी हैं, जिन्होंने राजनीति के घने अँधियारे को मिटाने के लिए प्रकाश का दीप बनकर जलने का साहस किया है। ऐसे ही युवाओं सारण छात्र संसद में कुछ युवा शामिल है जिन्होंने गैर राजनैतिक संगठन बनाकर बिहार को  गन्दी राजनीति और  अकुशल राजनीतिज्ञों  से बचाने की ठानी है। ऐसे ही युवाओं में शुमार है बरुण राज सिंह, बलवंत सिंह एवं अर्जुन सिंह इन युवाओं का कहना है कि सारण छात्र संसद का मुख्य उद्देश्य सारण ,बिहार और देश की राजनीति तथा प्रशासनिक तंत्र में कमियों को उजागर कर उनके निवारण और सकारात्मक बदलाव लाकर समाज और प्रदेश को विकास की और अग्रसर करना है और बिहारी युवाओं की ही जिम्मेदारी है कि वे अपने राज्य और  देश को कैसा बनाना चाहते है और उसे कहाँ ले जाना चाहते है ?

जनवरी में होगा कार्यक्रम


सारण की धरती पर जनवरी 2020 को सारण छात्र संसद का आयोजन पहली बार हो रहा है।इस बैठक में  चार मुद्दों पर बहस होगी वो चार मुद्दे हैं :-

1-युवाओ की राजनीती में भागीदारी

2-सामाजिक न्याय या पुर्णतः न्याय – सामाजिक न्याय या पुर्णतः न्याय मिल  पाता है ?

3-महिला आरक्षण- ३३% आरक्षण महिलाओं के सशक्तिकरण लिए पर्याप्त है या नही ?

4-बिहार पर्यटन – बिहार में पर्यटन की संभावनाओं और उनका विस्तार

सारण छात्र संसद  आयोजन का मुख्या उद्देश्य है वर्तमान के नेताओं का संवाद भविष्य के नेताओं के साथ स्थापित करना है। इस छात्र संसद में शिक्षक नेता सहित अन्य दिग्गज नेताओं के साथ नामी -गिरामी पत्रकार भी शामिल होंगे जो सारण छात्रों  के साथ सीधी बातचीत करेंगे। इस आयोजन का लक्ष्य ना सिर्फ इन नेताओं और छात्रों के बीच संवाद स्थापित करना है बल्कि, बिहार और देश भर के छात्रों को विकासशील लोकतान्त्रिक व्यवस्था के प्रति सही समझ और पारदर्शिता लाना है।

सारण युवाओं से अपील

सबसे अच्छी बात यह है कि सारण के युवा इस राजनीति को समझ रहे है, समझने में लगे है।  ऐसे में बदलाव लाने का प्रयास सारण के युवाओं ने शुरू कर दिया हैं। सारण छात्र संसद इस मंच पर उन सभी को आमंत्रित कर रही है जो चाहते है कि सर्वांगीण विकास हो और इसके लिए  मजबूत राज व्यवस्था , नागरिक कर्तव्य और राजनैतिक मूल्य का निर्धारण भी जरूरी है।इस आयोजन से ना सिर्फ लोकतंत्र की नींव मजबूत होगी बल्कि, राजनीतिज्ञों को भी जनता से ख़ासकर युवा छात्रों से सीधी बातचीत और वाद-विवाद करने का भी अवसर देगी।
ख़ुशी की बात ये है कि जो युवा बेहतर जिंदगी के लिए बिहार से पलायन करते थे , आज वे ही सबको साथ लेकर प्रदेश में ही काम करने की मानसिकता बना रहे है, फैंसला कर रहे है जो हमारे लिए बदलाव के वाहक बन रहे है। और ऐसे युवाओं से ही देश और प्रदेश बदल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.