Breaking News

रामगढ़वा: गणेश पूजा व मोहर्रम को लेकर थाना में की गई शांति समिति की बैठक

एम० कुमार, रामगढ़वा।
हर साल की भांति इस साल भी गणेश पूजा व मोहर्रम पर्व को लेकर रामगढ़वा प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह, सीओ उमेश कुमार एवं थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक के नेतृत्व में थाना के परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक की गई। इस बैठक में जनप्रतिनिधि व पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समिति सदस्य और मोहर्रम भाईयों के बीच हुई।

वही थानाध्यक्ष ने शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोगों को बताया कि हर साल की भांति इस साल भी गणेश पूजा व मोहर्रम पर्व को हर्षोल्लास के साथ  शांति पूर्ण से मनाने की अपील की हैं।उनहोने बताया कि नियमानुसार तरीके से पर्व को मनायी जाएं


पूजा व विर्सजन में उपद्रव करने  वालो को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई किया जाऐगा। वही बैठको में उपस्थित लोगों ने कहा कि पर्व त्योहार शांतिपूर्ण से होगा। मौके पर प्रखंड प्रमुख पति प्रेमचंद्र यादव, मुखिया चन्द्रिका प्रसाद, जेड अहमद, पुअनि श्रीराम राम, उपस्थिति थाना स्टाप, ब्रजेश गुप्ता, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, मुन्ना तुफानी, इमाम हक, सरपंच राजा सहनी प्यारेलाल, अफताब आलम, छोटे मियां इत्यादि लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.