पूर्वी चंपारण: पूर्व मुखिया की बुलेट गाड़ी हुई चोरी, प्राथमिकी दर्ज
एम० कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के बेला पंचायत के पूर्व मुखिया तारिक जमाल की बुलेट गाड़ी चोरी होने से खलबली मची। बुलेट गाड़ी हो या अन्य दो पहियां गाड़ियों के चोरी रुकने का नही थम रहा हैं।
इसकी पुष्टि करते थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने रविवार को बताया कि बेला गांव के निवासी पूर्व मुखिया तारिक जमाल की बुलेट गाड़ी उनके दरवाजे से चोरी हो गई हैं। उनके दिये गये आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज की गई है। चोरी की गाड़ी की तलाश में छापेमारी जारी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.