पूर्वी चम्पारण : तालाब में नहाने के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत
![]() |
| - |
घोड़ासहन : तालाब में नहाने के दौरान डूबने से एक 11 बर्षीय किशोर की मौत हो गयी। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र के कासवा कदमवा गांव की बताई जा रही है। मृतक किशोर का नाम मनोज गिरी के 11 वर्षीय पुत्र अभिषेक गिरी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि किशोर रविवार पर्व को लेकर अपने माता के साथ तालाब में स्नान करने गया था। तभी अचानक किशोर डूबने लगा। किशोर को डूबता देख महिलाओं ने जोर-जोर से शोरगुल करना शुरू किया। शोर गुल पर पहुंचे गांव के लोगों ने किशोर को तालाब से निकला। तब तक किशोर की मृत्यु हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची घोड़ासहन पुलिस को परिजनों ने अंत्य परीक्षण के लिए शव देने से इनकार कर दिया । स्थानीय मुखिया ओम प्रकाश यादव ने बताया कि हिंदुओं की महान पर्व इतवार को लेकर गांव की बहुत सारी महिलाएं तालाब में स्नान करने गई थी। किशोर भी अपनी मां के साथ चला गया। पानी में खेलते खेलते गहराई की तरफ जाने से डूब गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.