पूर्वी चम्पारण : साक्षरता दिवस पर फहराया गया साक्षरता ध्वज
![]() |
| - |
घोड़ासहन : साक्षरता दिवस को लेकर स्थानीय बीआरसी के प्रांगण में केआरपी अनीता देवी के द्वारा साक्षरता ध्वज फहराया गया। साथ ही साक्षरता गान के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाते केआरपी ने कहा कि प्रातः काल 84 केंद्रों पर प्रभात फेरी कराई गई है। कहा कि 15 वर्षों से लेकर 45 वर्षों तक के अनपढ़ महिला पुरुष को साक्षर बनाकर कार्य को शिखर तक पहुंचाना है। मौके पर शिक्षक बबलू कुमार ने कहा कि ईमानदारी से काम को आगे बढाना है। मौके पर राज्य कोऑर्डिनेटर प्रेमचंद्र राम शिव बालक राम के साथ-साथ प्रखंड क्षेत्र के सभी टोला सेवक मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.