सारण : आंगनबाड़ी सेविकाओं ने निकाली पोषण जागरूकता रैली
• डीडीसी ने हरी झंडी दिखाकर किया रैली को रवान
• पोषण के पांच सूत्रों को रंगोली माध्यम से दी जानकारी
![]() |
| - |
छपरा। राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत सारण समहारणालय परिसर से पोषण जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली को उपविकास आयुक्त(डीडीसी) डॉ. आदित्य प्रकाश व प्रशिक्षुअ आईएएस अधिकारी वैभव श्रीवास्तव, डीपीओ वंदना पांडये, सदर सीडीपीओ कुमार उर्वशी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली सारण समाहरणालय परिसर से निकल कर थाना चौक, डाकबंगला रोड, अस्पताल चौक, दरोगा राय चौक, बस स्टैड, श्रीनंदनपथ रोड, नगरपालिका चौक होते हुए पुन: समाहरणालय परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गया। रैली में शहरी आंगनबाड़ी केंद्रों के सभी सेविका शामिल थी।
इस अवसर पर डीडीसी डॉ. आदित्य प्रकाश ने कहा जिले में 1 से 30 सितंबर तक पोषण माह चलाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न कार्यकमों के माध्यम से जिले को कुपोषण के दंश से बचाने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए सहयोगी विभागों द्वारा पोषण पर जागरूकता फ़ैलाने के साथ सामुदायिक पोषण में सुधार भी सुनश्चित की गयी है।
रंगोली एंव स्लोगन के माध्यम से पांच सूत्रों की दी गयी जानकारी: सदर सीडीपीओ कुमारी उर्वशी ने अपने सहकर्मियों के साथ समाहरणालय परिसर में आकर्षक रंगोली बनायी। रंगोली एंव आकर्षक कलश पर स्लोगन के माध्यम से पोषण के पांच सूत्रों के बारे में जानकारी दी गयी। पांच सूत्रों में बताया गया कि शिशु जन्म के एक घंटे के भीतर माँ का पीला दूध बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इस दौरान स्तनपान के साथ ऊपरी आहार की काफी जरूरत होती है। गर्भवती माता, किशोरियाँ एवं बच्चों में अनीमिया की रोकथाम जरूरी है। गर्भवती महिला को 180 दिन तक आयरन की एक लाल गोली जरूर खानी चाहिए। साफ-सफाई एवं स्वच्छ भोजन डायरिया से बचाव करता है।
कुपोषण से बचने के लिए पौष्टिक आहार जरूरी: आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी वंदना पांडेय ने कहा कुपोषण से बचने के लिए किसी भी व्यक्ति के आहार में पोषक तत्वों की सही मात्रा होनी चाहिए। भोजन में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन और खनिज सहित पर्याप्त पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिये। आँगनबाड़ी केन्द्र से स्वादिष्ट व पौष्टिक पोषाहार का नियमित वितरण कराया जा रहा है एवं अतिकुपोषित बच्चों की विशेष निगरानी भी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.