Breaking News

सारण : जन अधिकार छात्र परिषद की बैठक सम्पन्न

Add caption
सारण। जिला मुख्यालय में बुधवार को जन अधिकार छात्र  परिषद की बैठक बड़ा तेलपा एजुकेशन हब मे सम्पन हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभिषेक विद्यार्थी ने किये। और उन्होने कहा कि आज जिस प्रकार से जन अधिकार छात्र परिषद करवा पूरे बिहार मे बढ रहा है आने वाले दिनों मे जन अधिकार छात्र परिषद बिहार मे मजबूती के साथ सबसे बड़ा संगठन होगा।
                      इसके साथ ही 15सदस्यीय कमीटी का गठन पुनः किया गया, जिसमे प्रधान महासचिव दयानिधि गुप्ता, उपाध्यक्ष संजीव कुमार रंजन सह प्रवक्ता, , महासचिव,सपना कुमारी,अंशु पाठक, मोहम्मद इमरान, आर्यन कुमार,सचिव ,मो. साजिद इकबाल, गुड्डू कुमार, मंटू कुमार, इमरान, पांडे, कोषाध्यक्ष अंकिता पाठक, बलिराम कुमार,  सनम कुमार, वीरेंद्र कुमार राय ई।इमरान,हामिद राजा,आदि  छात्र नेताओं को अध्यक्ष अभिषेक विद्यार्थी जी मनोयन पत्र दिए।  मौके पर मौजूद विश्वविद्यालय अध्यक्ष पवन गुप्ता ने सभी को माला पहनाकर छात्र परिषद में स्वागत किया और कहां की छात्र हित में सभी हमारे नए साथी व्यापक रूप से संघर्ष करेंगे। अभिषेक विद्यार्थी जी ने कहा कि नई कमिटी के माध्यम से सभी प्रखंडों और पंचायतों में संगठन का विस्तार होगा और एक माह के अंदर 10,000 से अधिक छात्रों को सदस्यता ग्रहण करवाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.