सारण : जल जीवन हरियाली योजना पर प्रतियोगिता आयोजित
![]() |
| - |
गड़खा। प्रखंड के भैसवारा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बुधवार को रोटरी क्लब छपरा एवं रोट्रेक्ट क्लब छपरा सिटी के तत्त्वाधान में जल जीवन हरियाली जागरूकता अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता और वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।इससे पूर्व निर्माणाधीन किशोरी कुंज पार्क में रोटरी क्लब के सदस्यों द्वारा 100 विभिन्न तरह के फूलों के पौधे लगाए गए।प्रतियोगिता में छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रथम खुशी कुमारी द्वितीय रूपा कुमारी और तृतीय दिया कुमारी , कंसोलेशन प्राइज रागनी कुमारी को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर रोटरी क्लब के सचिव अर्मेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ सुरेश प्रसाद सिंह,रोट्रेक्टर आज़ाद खान,रोट्रेक्टर शशि भूषण सिंह , रोट्रेक्टर माही सिंह, रोट्रेक्टर संकेत रवि आदि ने सम्मानित किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी के प्रतिनिधि साकेश कुमार द्वारा कहा गया कि :बालिकाओं को आगे बढ़ने के लिए अच्छी पहल हैं ,
मौके पर प्राधानाध्यक अखिलेश्वर पाठक,अपग्रेडेड हाईस्कूल पिरौना के प्रधानाध्यापक अर्जुन अरविन्द, शशिकांत भारती, वार्डन कुमारी आशा ,कुमारी नीलिमा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.