Breaking News

पूर्वी चम्पारण : दिब्यांग संघ की बैठक

-
घोड़ासहन। आज सोमवार को बिहार दिव्यांग संघ की बैठक स्थानीय किसान भवन में संस्थापक अध्यक्ष उदय जायसवाल के अध्यक्षता में की गई। बैठक को संबोधित करते जायसवाल ने कहा कि जिले के सभी पंचायतों में दिव्यांग जन समूह का गठन पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पंचायत सचिव के माध्यम से समूह तैयार किया जा रहा है। जिले के 405 पंचायतों में बन रहे दिव्यांग जन समूह में सहयोग कर सरकार के द्वारा दिव्यांग जन हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी रख सके। वही दिव्यांग जनों के पेंशन राशि बढ़ाने, आवास, रोजगार की व्यवस्था करने, मनरेगा में कार्य देने संबंधित समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सरदार पोषण सिंह, संतोष यादव, संजय शाह, रामबाबू राय, नजमा खातून, राज किशोर सिंह, अवध किशोर पटेल, चंद्रिका सिंह, धर्म देव महतो सहित दर्जनों दिव्यांगजन उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.