Breaking News

पूर्वी चम्पारण : रामगढ़वा में नवपदस्थापित बीईओ के आगमन पर हर्षोल्लास के साथ शिक्षको ने किया भव्य स्वागत

एम० कुमार, रामगढ़वा।
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वयक समिति सह बिहार पंचायत,नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल प्रखंड इकाई रामगढ़वा के द्बारा प्रखंड नये शिक्षा पदाधिकारी श्री मति इंदिरा कुमारी के नवपदस्थापित आगमन आने से प्रखंड स्तरीय सभी शिक्षकों में खुशियों की लहर है। वही रामगढ़वा प्रखंड के शिक्षक संघ अध्यक्ष मो० तुफैल,एमडीएम प्रभारी कृषणा प्रसाद श्रीवास्तव, बीआरपी मुकेश सिंह,शिक्षक मुकेश कुमार,संगठन सचिव संदीप सिंह एवं उपस्थित शिक्षकों ने नवपदस्थापित बीईओ को डायरी एवं पेन देकर प्रखंड कमिटी के द्बारा सम्मानित किया गया।

वही बीईओ इंदिरा कुमारी ने प्रखंड शिक्षा संसाधन के परिसर में सोमवार को कार्यक्रम में उपस्थित सभी सीआरसी, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले परिचय ठीक से हो जाएं साथ ही पहले की अपेक्षा अनुसार एवं जिलाधिकारी आदेशानुसार विधालयों को सुचारू रूप से पठन-पाठन किया जाएं। 

मौके पर जिला सचिव नागेंद्र पांडेय, जिला प्रवक्ता श्री निवास कुमार,  सीआरसी अशोक कुमार मिश्रा,कमलेश कुमार, नन्दु कुमार, फणीन्द्र महतो,अकील अहमद,शिक्षक विनित मिश्रा, ललन कुमार गुप्ता, दशरथ राम,नसीम अहमद,अंजनी सिंह,रामबहादुर राम,विकास मिश्रा,संजय बिहारी,नेमतुला खान,होरियल दास,रामाधार पंडित, नंदलाल राम,अब्दुल मियां, इफ्तेखार अहमद,रीतेश झा सहित उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.