सारण : नगरा महावीरी झंडा पर भव्य निकला जुलूस
जय श्रीराम के नारों से गूंजता रहा नगरा
![]() |
| - |
छपरा। जिले के नगरा प्रखंड के नगरा में शुक्रवार को महावीरी झंडा का विराट जुलूस निकाला.जिसमे नगरा, बन्नी,अर्वा, रसुलपुर, कटेसर, कादीपुर, बंगरा व अफौर गांवों से महावीरी झंडा व जुलुस निकाला गया,जो नगरा, कादीपुर, बंगरा, रौजा,अर्वा आदि ग्रामीण क्षेत्रों से गुजरते हुए नगरा बाजार स्थित गंडकी नदी में ले जाकर विसर्जन किया गया.जुलुस के दौरान डीजे, गाजे-बाजे, हाथी, घोड़े,ऊठ के साथ आर्केष्टा भी था.महावीरी झंडा के अवसर पर भव्य महावीरी जुलूस शुक्रवार को निकाली गई.जुलूस में हाथी,घोड़ा, बैंडबाजा के साथ निकाली गई हजारों की तादाद में शामिल श्रद्धालु बच्चे,डीजे की धुन पर जोश व उमंग के साथ थिरक रहे थे.वहीं पानी पिलाने का शिविर का किया गया आयोजन जिसने सैकड़ो श्रद्धालुओं ने जल पीया.समाजसेवी जेपी भारती एवं मनोज जी और विजय शर्मा,उज्जवल निर्मल द्वारा शिविर लगाया गया था.हनुमान जी से संबंधित बजते भक्ति संगीत पर शोभा यात्रा जुलूस में शामिल श्रद्धालु जय श्रीराम के नारों के बीच झूमते दिखे.वहीं युवाओं ने दिखाए हैरतगंज कारनामें महावीरी झंडा महोत्सव में पारंपरिक शस्त्रों के साथ करतब दिखाने की की होड़ लगी रही.अखाड़ा के साथ निकले सदस्य लाठी, डंडा, तलवार, भाला,गदका,आदि के साथ अपना हैरतगंज करनामे दिखा रहे थे.वहीं इस मौके पर प्रशाशन भी चौकस रहा,सुरक्षा के किए गए थे कड़े इंतजाम महावीरी जुलूस के दिन क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात रही जिससे किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.क्षेत्र में निकले जुलूस पर भी पुलिस की खास नजर थी.चौक चौराहों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस जवान तैनात रहें.ताकि जुलूस के दौरान कोई भी गड़बड़ी न कर सके.इस मौके पर डीएसपी अजय कुमार सिंह,एसडीओ संजय कुमार सिंह,सदर इंस्पेक्टर हीरालाल प्रसाद,खैरा थानाध्यक्षक, नगरा ओपी प्राभरी रामयश राय,बीडीओ श्रीनिवास,सीओ मुन्ना प्रसाद,खैरा,गौरा,मुफस्सिल समेत एक दर्जन से अधिक थानाध्यक्षको व सीओ,एसएसबी समेत प्रशासनिक बल की तैनाती की गई थी.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.