Breaking News

सारण : विद्यालय के उद्यान से निकलने लगी सब्जियां, विद्यालय की सब्जियों का स्वाद चखेंगे बच्चे

-
जलालपुर। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय  मंगोलापुर मठिया में विद्यालय परिसर में लगाई गई सब्जियां फलने लगी हैं। विद्यालय के बच्चों ने उन सब्जियों को तोड़ा तथा उसे विद्यालय के एमडीएम के रसोइयों को सब्जी बनाने के लिए सौंपा। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पांडेय ने बताया कि विद्यालय में बैगन तरोई लौकी नेनुआ के कई पौधे लगाए गए हैं। जिसमें तरोई के पौधों से आज पहली बार सब्जियां तोड़ी गई।  जैविक खेती पर आधारित इन सब्जियों को  विद्यालय के बच्चों ने शिक्षकों के सहयोग से लगाया है। पहली बार विद्यालय से सब्जी निकलने पर तथा विद्यालय के एमडीएम में विद्यालय की सब्जी का प्रयोग करने पर सभी खुश दिखे। विद्यालय केअध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी, शिक्षकों श्रीमती निर्मला पाठक, चंद्रशेखर पांडेय धीरज तिवारी अविनाश तिवारी बंदना मिश्रा ज्योति आर्या राजेश सिंह अर्चना कुमारी ने विद्यालय के बच्चों को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.