Breaking News

राजनित : गरीबों को मोटरसाइकिल रखने से वंचित करना चाहती है केंद्र सरकारः रंजीत सिंह

-
केंद्र सरकार के नए मोटर वाहन अधिनियम 2019 में जुर्माने की राशि में बेहाताशा वृद्धि किये जाने के बाद से गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर कर रहे लोगों में भय व्याप्त हो गया है। मोटरसाइकिल से अपना रोजगार सही से नहीं कर पा रहे हैं। किसान कांग्रेस के स्टेट कोऑर्डिनेटर रंजीत सिंह ने कहा कि हाल के कुछ वर्षों से साइकिल का प्रचलन कम हो गया है। हर कोई मोटरसाइकिल रखना चाहता है, लेकिन जुर्माने की राशि में बेतहाशा वृद्धि होने से सेल्स और मार्केटिंग करने वाले लोग भी अपना रोजगार सही से नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ-साथ ग्रामीण जनता इससे काफी चिंतित है। वे कह रहे हैं कि किसी तरह तो ईएमआई पर मोटरसाइकिल खरीदी है, अब भारी-भरकम चालान कैसे जमा होगा? इसके डर से वे मोटरसाइकिल नहीं निकाल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सम्मानित जनता को चौक चौराहे पर पुलिस द्वारा अपमानित कर पिटा भी जा रहा है जिसका वीडियो फुटेज सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल भी हो रहा है। ऐसे में बिहार सरकार को मोटरसाइकिल के चालान में छूट देनी चाहिए।

1 टिप्पणी:

Thanks for your valuable feedback.