रामगढ़वा: गुरु गोष्ठी को लेकर बीईओ ने किया सीआरसी एवं एच.एम की बैठक, बीईओ ने दिया कई निर्देश
एम० कुमार, रामगढ़वा
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक महीने में गुरु गोष्ठी बैठक को लेकर रामगढ़वा बीआरसी के प्रांगण में सोमवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रफुल्ल कुमार मिश्रा एवं एमडीएम प्रभारी कृष्णा प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रखंड स्तरीय सभी विद्यालयों के सीआरसी एवं प्रधानाध्यापको की बैठक की गई। बैठक संचालन सह बीआरपी मुकेश कुमार सिंह ने किया।
वही बीईओ प्रफुल्ल कुमार मिश्रा ने बैठक को संबोधित करते हुएं सीआरसी एवं एच.एम को फटकार लगाते हुएं कहा कि अपने विधालयों को ससमय पर सुचारू रूप से चलायी जायें साथ ही बच्चों को खेल-खेल के माध्यम से पठन-पाठन किया जायें। उन्होंने बताया कि डीबीपी के माध्यम से बच्चों का नाम आँनलाइन करायी जाये। विधालय के शिक्षा समिति जहाँ नही हैं वहां गठन किया जायें और जल-जीवन हरियाली के तहत नामांकित बच्चों व शिक्षको के साथ विधालयों में पौधा-रोपण किया जायें।
वही एमडीएम प्रभारी कृष्णा श्रीवास्तव ने बताया कि एमडीएम में कोई कोताही बर्दाश्त नही किया जाऐगा। मध्यान्ह भोजन मेनू के अनुसार बनाई जायें। अगर किसी विधालय से कही से सिकायते और दुरूस्त मिलने पर उचित कार्रवाई किया जाऐगा।
मौके पर सीआरसी अशोक कुमार मिश्रा, कमलेश कुमार, फणीन्द्र महतो,अकील अहमद,नन्दू कुमार,संजीव सिंह,प्रधानाध्यापक श्री निवास कुमार, संतोष कु० सिंह,अंजनी कु० सिंह, गजेन्द्र पांडेय, अखिलेश कुमार,मोहन प्रसाद, केन कुमार ठाकुर, अजित यादव,नीतेश कुमार, रेयाजुल हक, सचिदानंद ठाकुर, पूनम कुमारी सहित उपस्थित सीआरसी व प्रधानाध्यापकों मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.