मोतिहारी : शिक्षकों का आमरण अनशन चौथे दिन समाप्त
मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण।
छोटी बच्ची एवं शिक्षक प्रतिनिधियों ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
छोटी बच्ची एवं शिक्षक प्रतिनिधियों ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
![]() |
| जूस पिलाती छोटी बच्ची |
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति पूर्वी चंपारण के द्वारा लगातार चार दिनों से जारी आमरण अनशन समाप्त हुआ। कल गुरुवार को देर रात्रि जिला शिक्षा पदाधिकारी ललित नारायण रजक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना मिथिलेश सिंह, दंडाधिकारी प्रफुल्ल कुमार मिश्र एवं जिला प्रशासन की उपस्थिति में आमरण अनशन
स्थल पर घंटों बैठक कर अध्यक्ष मंडल के सदस्यों के साथ 13 सूत्री मांगों पर बिंदुवार वार्ता हुई। सभी मांगों को तय सीमा के अंदर निष्पादित करने का सहमति पत्र लिखित रूप में दिया गया। अध्यक्ष मंडल के सदस्य प्रिय रंजन सिंह, गोलू सिंह, सतीश कुमार सिंह, अशोक कुमार चौधरी, नवल किशोर सिंह, राहुल सिंह, मनीष कुमार, संतोष यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि आमरण स्थल पर ही समन्वय समिति के दबाव पर स्थापना डीपीओ मिथिलेश कुमार सिंह ने नव प्रशिक्षित शिक्षकों के वेतन निर्धारण प्रपत्र एवं सेवा पुस्तिका संधारित कर शुरुआत की गई जिस प्रखंड की सेवा पुस्तिका अभी तक जिला को प्राप्त नहीं है उसे जल्द ही मंगा कर वेतन निर्धारण एवं सेवा पुस्तिका संधारण कर दिया जाएगा। डीपीई एरियर 10 प्रखंडों का बैंक भेज दिया गया एवं शेष प्रखंडों का डीपीई एरियर सोमवार तक मंगाकर बैंक भेज दिया जाएगा। वरीयता का अनुपालन नहीं कराने वाले प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर डीईओ द्वारा प्रपत्र क गठित कर विभाग को लिखा जाएगा। शिक्षकों के प्रति उपेक्षा पूर्ण रवैया अपनाते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा 3 दिनों तक अनशन कर रहे शिक्षकों की सुधि नहीं लेने से आक्रोशित शिक्षकों ने किसी भी सरकारी पदाधिकारियों द्वारा अनशन तुड़वाने से इंकार कर दिया।समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष मंडल सदस्य केशव कुमार, प्रदेश प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह ,रूमित रोशन ,संतोष कुशवाहा, अश्विनी कुमार ,उपेंद्र दुबे एवं छोटी बच्ची ने संयुक्त रूप से अनशन कारी शिक्षक सूर्यकांत पाठक मिथिलेश पाठक तस्लीम जया तरुण पासवान सुनील उपाध्याय राघवेंद्र प्रसाद मृत्युंजय ठाकुर को जूस पिलाकर अनशन तोड़ वाया। सचिव मंडल के वरीय सदस्य ओमप्रकाश सिंह रतीश रंजन लक्ष्मी प्रकाश अनिल कुमार सिंह सुनील कुमार दिगंबर मिश्र मोहम्मद जकी अहमद दीपेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि जिला स्तरीय समस्याओं को पदाधिकारियों द्वारा जानबूझकर उपेक्षित करने के कारण शिक्षकों को आंदोलन करना पड़ा। आज शिक्षकों के सामने विभाग को एवं पदाधिकारियों को झुकना पड़ा। अगर सहमति पत्र के आधार पर निर्धारित तय सीमा में हमारी मांगों को पूरा नहीं की गई तो आगे भी हम आंदोलन के लिए तैयार हैं।
वही सभी शिक्षक प्रतिनिधियों ने एक स्वर में 5 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन सभी सरकारी कार्यक्रमों का बहिष्कार कर पटना गांधी मैदान में सत्याग्रह में भाग लेने के लिए शिक्षकों से अपील की। शिक्षक समस्याओं एवं शिक्षा शिक्षक विरोधी सरकारी नीतियों को विश्व समुदाय में रखना चाहते हैं। जिससे राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों का पर्दाफाश हो सके। मौके पर सैकड़ों शिक्षक एवं शिक्षिकाए उपस्थित रहे एवं अनशनकारियों के समर्थन में नारे लगाए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.