शहिद पुलिस अधिकारियों को कैंडल जलाकर दिया गया श्रद्धांजलि
सारण: जिला मुख्यालय के थाना चौक शहीद स्मारक पर युवा क्रांति द्वारा कैंडल जलाकर शहीद हुए दारोगा को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। वीर शहीद के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए लोगों ने वीर शहीद मिथलेश कुमार ,फारुख अमर रहे का नारा लगाने एवं उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करने का फैसला लिया गया है।
आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता अरुण पुरोहित ने किया। विजय राज एंव अर्जुन सिंह उक्त दोनों युवाओं ने कहा है कि घटना से सारण के लोग पुरी तरह मर्माहत हैं। अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और सरकारी अमला सोया हुआ है।
सरकार को तत्काल शहीद के परिजनों को 25 लाख का मुआवजा देने के साथ शहीद के विधवा को सम्मानजनक नौकरी देने की मांग है।उन्होंने कहा कि एसआईटी दरोगा मिथलेश कुमार एंव सिपाही फारुख की कुर्बानी समाज व बिहार के लिए हमेशा अनुकरणीय रहेगी।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से मनिष कुमार मणी,विवेक सिंह,रौहन,गौतम,अनुज,अमरेश,विवेक तिवारी,बलवन्त सिंह,आदित्य,सागर गुप्ता आदि शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.