Breaking News

घोड़ासहन : सार्वभौम प्रेमधाम मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।



मंदिर का आतंरिक भाग 
प्रखंड क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धुमधाम से बनाया जा रहा है। इस साल संयोगवश भक्तों को यह त्योहार दो दिनों तक मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। त्योहार को लेकर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय सार्वभौम प्रेमधाम मंदिर के प्रांगण में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाए जाने की तैयारियां जोर सोर से की जा रही है। अवसर पर मंदिर के महंथ श्री शंकर बाबा ने बताया कि यह मंदिर घोड़ासहन शहर के बीचो बीच अवस्थित है। यह मंदिर डाक घर से दक्षिण पोखर से सटे होने के कारण आने वालों के लिए भी सुलभ है। ऐसे यह मंदिर संत दास रामायणी मंदिर के नाम से भी प्रसिद्ध है। इस 
मंदिर का मुख्य द्वार 
मंदिर में इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धुमधाम से मनाने की तैयारी है। मंदिर को रंग-पोत कर तैयार कर दिया गया है। वहीं मंदिर को 9 तरह के सुगंधित फुलों से सजाया जा रहा है। शनिवार को लड्डू गोपाल को बिशेष साज-श्रृंगार कर सजाया जाएगा। उनके लिए वृन्दावन के कारिगरों द्वारा निर्मित स्पेशल पोशाक भी मंगा लिया गया है। इस तरह लड्डू गोपाल को आठ दिनों तक झुले में झुलाया जाएगा और छठी के दिन पूजनोत्सव का अंतिम दिन होगा। इस बीच मंदिर परिसर में हीं धार्मिक झांकी की तैयारी की गई है। जिसमें अपने पूर्वी चम्पारण जिला के अलावें सीतामढी, पटना सहित कई अन्य जिल्लों के कलाकार कृष्ण - श्याम सहित विभन्न देवी-देवताओं के रूप में अपनी प्रस्तुती देंगे। इसमें हनुमान व शिव आदि का नृत्य भी आकर्षण का केन्द्र होगा। जिसके बहती सरिता में डुबकी लगा भक्तों को भक्तीमय परिवेश  में सराबोर होने का सौभाग्य प्राप्त होगा। वहीं प्रतिदिन पूजन के बाद प्रसाद आदि का वितरण होगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.