Breaking News

!! पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की निधन एक अपूरणीय क्षति: राम पुकार !!

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण। 

-
भाजपा (NDA ) के वरिष्ठ नेत्री व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के असामयिक निधन पर ढ़ाका विधान सभा क्षेत्र समेत घोड़ासहन प्रखंड मे शोक की लहर दौड़ पडी है। उनके निधन पर शिवहर लोकसभा क्षेत्र के NDA चुनाव अभियान समिति के जद यू संयोजक तथा ढ़ाका विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्यासी राम पुकार सिन्हा ने भारतीय राजनीति में इनकी कमी एक अपूरणीय क्षति बताया है।

उन्होने निधन पर 21ढाका विधानसभा क्षेत्र की जनता व जद यू तथा NDA परिवार  की ओर से शत शत नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। शोक ब्यक्त करने वालो में जिला जद यू के सचिव परदेशी कुशवाहा, हरी गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष मंगल कुशवाहा, नन्दू सिंह, शम्भु पटेल, दीप लाल कुशवाहा, डॉ सचिदानंद कुशवाहा, धर्मेंद्र सिन्हा, मनीष राज, संजय कुमार, शक्ति नाथ झा, प्रदीप कुशवाहा, सुषमा पटेल, मोहमद साबिर समेत सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.