!! तालाब में डूबकर 10 वर्षीय बालक की मौत !!
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
![]() |
| काल्पनिक |
थाना क्षेत्र के राजवाड़ा में मंगलवार की संध्या तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गयी। बालक का नाम राजवाड़ा निवासी धर्म राम के 10 वर्षीय पुत्र देवराज राम बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बालक मंगलवार की संध्या खेत की तरफ घूमने गया था।
इसी क्रम में तलाब में पैर फिसल जाने से डूब गया। वही उनके परिजनों ने रातभर खोजबीन की। लेकिन कोई पता नहीं चला। अहले सुबह बुधवार को खेत की तरफ घूमने गए ग्रामीणों ने शव को देखा। देखते ही देखते गांव में शोर मच गई। ग्रामीणों के सहयोग से शव को तालाब से निकाला गया। वही कदमवा मुखिया ओम प्रकाश यादव ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए मोतिहारी भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.