Breaking News

सुषमा के लिए दुख प्रकट करते मशहूर कलाकार मधुरेन्द्र ने रेत पर उकेर डाली उनकी भव्य तसवीर

भारत की बेटी सुषमा के निधन से मर्माहत सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र, अश्रुपूर्ण दी उनकी श्रंद्धाजलि, रेत पर उकेर डाली उनकी विशाल प्रतिमा

रामगढ़वा, पूर्वी चंपारण(बिहार) : भारत के बेटी आयरन महिला व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। विश्वविख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने बुधवार को रामगढ़वा में थाना चौक स्थित ओमनाथ गुप्ता के दरवाजे पर रखी गयीं बालू पर उन्होंने अशुर्पूर्ण श्रंद्धाजलि दी। जिसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ी। 



बता दे कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज पिछले कुछ सालों से उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही थी, इसी वजह से उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। 2016 में एम्स में ही उनका किडनी प्रतिरोपण हुआ था।सुषमा स्वराज ने करीब तीन घंटे पहले ही आर्टिकल 370 हटने के बाद ट्वीट किया था।

विदेशों में रह रहे भारतीयों को जब कभी भी परेशानी हुई है तब-तब सुषमा स्‍वराज ने मदद का हाथ बढ़ाया है। सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 में अम्बाला में हुआ था। राजनीति में आने से पहले सुषमा स्वराज ने सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता के पद पर भी काम किया।



साल 2014 में बीजेपी के सत्‍ता में आने के बाद सुषमा स्‍वराज को विदेशमंत्री का पद सौंपा गया। इस पद को संभालने के बाद से ही जब कभी भी विदेश में रह रहे किसी भारतीय को मदद की जरूरत पड़ी, सुषमा स्‍वराज ने हर मुमकिन कोशिश की। उन्‍होंने कई बार विदेशों में फंसे भारतीयों को सकुशल घर वापसी कराई।

मौके पर  नेवी के सेवानिवृत्त पदाधिकारी बिंदा पांडे, पूर्वी चंपारण के पत्रकार प्रेस परिषद के जिलाध्यक्ष ध्रुवनारायण कुशवाहा, मशहूर चिकित्सक नंद किशोर पांडे,  रामगढ़वा मुखिया चंद्रिका प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश गुप्ता, विधायक मीडिया प्रभारी अश्विनी झा, हिमांशु कुमार हिमकर, प्रमुख पति प्रेमचंद प्रसाद यादव, उप प्रमुख पती छोटू तिवारी, डॉ एन के मिश्रा, ई अरुण कुमार पंडित, शिक्षक महेन्द्र पंडित, सहित हजारों के तादात में लोगों ने मौन धारण कर उनकी श्रंद्धाजलि दी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.