Breaking News

राहुल सिंह बने प्रारंभिक शिक्षक न्याय मोर्चा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष

मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण। 

-
घोड़ासहन के शिक्षक राहुल कुमार (सिंह) को प्रारंभिक शिक्षक न्याय मोर्चा का जिला कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। 6 अगस्त को कार्यकारिणी की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने बताया  कि इनके कर्मठता व कार्यकुशलता को देखकर पदभार सौंपा गया है।

जिसको लेकर शिक्षकों एवं शिक्षक संगठनों में हर्ष व ख़ुशी का माहौल है। वहीँ शिक्षक राहुल कुमार (सिंह) को लगातार बधाईया मिल रही है। अबतक बढ़ाई देने वालों में प्राथमिक शिक्षक न्याय मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, शिक्षक प्रशांत सिंह, मुकेश कुमार, रत्नेश कुमार, अर्जुन कुमार, विकास सिंह, मुन्ना सिंह सहित सैकड़ों शिक्षकों  का नाम शामिल है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.