Breaking News- पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी का 67 साल की उम्र में मंगलवार रात निधन
नई दिल्ली : पूर्व विदेश मंत्री एवं बीजेपी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात करीब 9 बजे निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। दिल का दौरा पड़ने के कारण सुषमा स्वराज को रात करीब साढ़े नौ बजे एम्स अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे आपातकालीन वॉर्ड में ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।
इस दुखद
घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश और दुनिया के कई बड़े नेताओं ने दुख व्यक्त किया किया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "भारतीय राजनीति में एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया। भारत एक असाधारण नेता के निधन से शोकसंतप्त है, जिन्होंने जनसेवा और निर्धनों के जीवन में सुधार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सुषमा जी अपने आप में अलग थीं और करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थीं"।
गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्री और नेता देर रात एम्स पहुंचे। सुषमा का अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर तीन बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा। इससे पहले पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए बीजेपी मुख्यालय में रखा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.