रामगढ़वा थाना चौक पर सैंड अर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने खास अंदाज में रविश कुमार को दी बधाई
एम० कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र अपनी रेत कला के माध्यम से चंपारण के लाल व वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार को " रेमाॅन मैग्सेस पुरस्कार" के लिए चयनित होने पर मंगलवार को रामगढ़वा थाना चौक पर ओम नाथ गुप्ता के बालू दुकान पर बालू की रेत पर उनकी विशाल आकृति बनाकर बधाई दिया। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। अपनी कैमरा में फ़ोटो व सेलफोन में सेल्फी लेते रवीश कुमार को बधाई देंते हुएं ख़ुशी का इजहार करने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ी।
बता दे कि खुशी की बात ये थी कि पहले ऐसे कलाकार की कलाकृतियों को लोग अखबारों व टीवी चैनलों पर देखते थे। मधुरेन्द्र की कलाकृति से रामगढ़वा वासी पहली दफा रूबरू हुए हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष 2019 में मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त करने वाले पाँच लोगों में भारतीय पत्रकार रवीश कुमार का भी नाम शामिल हैं। ऐसे छठे पत्रकार हैं जिनको यह पुरस्कार मिला है।
इससे पहले अमिताभ चौधरी (1961), बीजी वर्गीज (1975), अरुण शौरी (1982), आरके लक्ष्मण (1984), पी. साईंनाथ (2007) को यह पुरस्कार मिल चुका है। मौके पर डीएन कुश्वाहा(पत्रकार), ब्रजेश गुप्ता, संजय दास सहित सैकड़ों ग्रामीण लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.