Breaking News

स्थानीय प्रशासन व नेपाल के सांसद प्रदीप यादव के हस्तक्षेप पर जाम हटा

भारतीय वाहनों का नेपाल में प्रवेश को लेकर पहले की व्यवस्था कायम।


राहुल कुमार घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण 

सीमावर्ती नेपाल में भारतीय वाहन चालकों को तंग करने व  नए नियम लागू करने के विरुद्ध बुधवार को भारत-नेपाल सीमा लोगों ने जाम कर घंटो प्रदर्शन किया।भारतीय नागरिकों ने रक्सौल बीरगंज मैत्री पुल पर एम्बुलेंस व वाहन खड़ा करआवागमन को बाधित कर दिया।जिसके कारण घंटों तक गाड़ियों की आवाजाही बंद रही।


जिसके चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीजिसको देखते हुए  रक्सौल थानाध्यक्ष अभय कुमार ,हरैया थाना प्रभारी ध्रुव कुमार सहित सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष  महेश अग्रवाल,पूर्णिमा भारती राजद नेता रवि मस्कारा ने बीरगंज के सांसद प्रदीप यादव से मिलकर समस्या के समाधान हेतु आम जनता की मांगों का मांग पत्र बनाकर सांसद प्रदीप यादव को सौंपा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आम जनता के जागरूकता के कारण पुनःपहले की ब्यवस्था को ही यथावत किया गया। 


साथ ही साथ गुरुवार से रक्सौल में भी नेपाली वाहनों की एंट्री होगी तथा दो दिनों के अंदर जप्त सभी वाहनों को तुरंत छोड़ा जाएगा।रवि मस्कारा ने बताया कि नई मांगो में एंट्री व्यवस्था बंद करने व एम्बुलेंस की आवाजाही फ्री करने के साथ साथ नेपाली प्रशासन भारतीय जनता से गाली गलौज की भाषा का प्रयोग नही करने की मांग रखी गयी है। सभी मांगों से सम्बंधित प्रति को  सांसद प्रदीप यादव को सौंपा गया है।सांसद प्रदीप यादव ने मांग पत्र को स्वीकार करते हुए इस पर विचार कर लागू करने की बात कही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.