पूर्वी चम्पारण: रामगढ़वा थाने में बरामद शराब को थानाध्यक्ष एवं सीओं के नेतृत्व में किया गया नष्ट
एम० कुमार, रामगढ़वा।
जिला एसपी उपेन्द्र शर्मा के निर्देशानुसार वृस्पतिवार को दोपहर में रामगढ़वा थाना के परिसर में बरामद किये गये विदेशी शराब 172 ली० एवं देशी शराब 30 ली० शराब को नष्ट कर मिट्टी के अन्दर दफनायी गई। उक्त बातों की जानकारी थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने दी।
वही अंचलाधिकारी सीओ ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ भारत को रखा जाएं और शराब से मुक्ति पाएं। शराब पीना एक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता हैं।मांसाहारी दुकानदारों व शराब कारोबारियों पर पुलिस की कड़ी निगरानी की गई हैं। मौके पर थाना श्रीराम राम, एसआई अशोक कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह सहित सैप जवान मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.