पूर्वी चम्पारण : धर्म और सामुहिक विवाह के नामो पर दो ठगेरा व्यक्तियों को व्यवसायियों ने पकड़ा, हुआ गिरफ्तार
एम० कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय रामगढ़वा थाना क्षेत्र के समीप रामगढ़वा बाजार में व्यवसाय राजू इलेक्ट्रिक दुकान से ही दो ठंगेरा व्यक्तियों को ग्रामीणों ने पकड़ा। वही इसकी सूचना की जानकारी व्यवसाय राजेश कुमार (बर्तन दुकान) ,सुबोध कुमार (सर्राफ),व अन्य लोगों और ठगेरा ने शाम को करीबन 6 बजे पुछताछ किया गया तो बताया कि दो ठगेरा (1) कृष्णा प्रसाद यादव(2)मो0 वसिउल्लाह अंसारी दोनों साकी बस स्टेंड बेतिया के निवासी बताया गया हैं।
ग्रामीणों ने पौकेट तलाशी में दस पीस पर्चा, आधार काडँ,और रसीद में लिखा हुआ था कि शिव मंदिर विवाह समिति,स्थान-हरिवाटिका बेतिया के द्बारा 15 कन्याओं का सामुहिक विवाह समारोह के नाम पर चंदा रसीद काटी गई हैं। जिसमें जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने पहले से ही इसकी तहकीकात कर पता लगाया कि हरिवाटिका बेतिया में सामुहिक विवाह सच्चा हैं या झुठा हैं तो सही पता चलने के बाद फिर वही दो ठगेरों ने चंदा लेते समय पकड़ा गया।
इसकी जानकारी मिलते हैं थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक, श्री रामराम, अरूण कुमार सिंह व सैप जवान मौके पर पहुंच कर दोनों धर्म व सामुहिक विवाह के नाम पर चंदा ठंगे जा रहें दोनों व्यक्ति कृष्णा प्रसाद यादव और मो. वसिउल्लाह अंसारी को गिरफ्तार किया गया हैं। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों ठगेरा गिरफ्तार व्यक्तियों से पुछताछ की जा रही हैं। मुखिया के आवेदन मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाऐगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.