Breaking News

पूर्वी चम्पारण: अनियंत्रित कार ने तीन व्यक्तियों को मारी ठोकर, एक की स्थिति गम्भीर

एम० कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के  अंतर्गत शुक्रवार की सुबह 9 बजे के आसपास मुरला गांव के समीप एन एच 28 पर मारुति सुजिकी की ब्रेज़्ज़ा कार की चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल सवार व एक साईकल सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर ग्रामीणों के सहयोग से घायलों का इलाज पीएचसी रामगढ़वा में कराया गया। 
परंतु नाजुक हालत के कारण बताये गयें तुरकौलिया थाना के सेमरा गांव निवासी वासुदेव हाजरा( 50 वर्ष) की रामगढ़वा पीएचसी से गम्भीरत को देखते हुएं घायल को  मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां से उनको बेहतर इलाज के लिए रहमानिया हॉस्पिटल में इलाज हेतु भेजा गया है। इस सड़क दुर्घटना में पहाड़पुर थाना के इनरवा भार गांव निवासी संतोष कुमार( 40 वर्ष)पिता नथुनी प्रसाद व रामगढ़वा थाना के सिहोरवा ग्राम निवासी रामाधार साह के 37 वर्षीय पुत्र रमेश साह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह घटना एन एच पर तब घटी जब सुगौली की तरफ जा रहे उक्त घायलों के मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दिया और इसके चपेट में उससे आगे जा रहे साईकल सवार आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाल रंग की ब्रेज़्ज़ा कार को घटना के बाद उसका चालक लेकर फरार हो गया। 


रामगढ़वा थाना प्रभारी संजय कुमार पाठक ने बताया कि टक्कर मार कर भागे लाल रंग की गाड़ी न० बीआर 06बी एस 7603 गाड़ी को बरामद कर लिया गया है। ड्राइवर गाड़ी को छोटा मुंडला के कच्ची सड़क पर छोड़ कर भाग गया था जिसको थाने में लाया गया है। वही घायल की होरो स्पलेंडर काला रंग की बाइक बीआर 22 डब्ल्यू 8575 बरामद की गई हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलते ही  कार्यवाही की जाएगी। मौके पर थाना श्रीराम राम, अरूण कुमार सिंह, एसआई अवधेश कुमार सिंह, सहित सैप जवान मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.