Breaking News

सहारा इंडिया अभिकर्ता का बाइक हुआ चोरी

एम० कुमारम, रामगढ़वा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ़वा सहारा इंडिया कार्यालय के नीचे में लगे सहारा कार्यकर्ता का स्पलेंडर पल्स बाइक शनिवार को चोरी हो गई। इस घटना की जानकारी देते हुए आमोदेई के निवासी सहारा अभिकर्ता (रजिस्ट्रेशन न० 210211925) अरविन्द कुमार ने सोमवार को बताया कि 10 अगस्त को दोपहर चार बजे से  रामगढ़वा सहारा इंडिया कार्यालय में कागजाती काम के लिए गया था। जिसमें अपना मोटरसाइकिल स्पलेंडर पल्स गाड़ी न० बीआर 05एए 2235 हैं और डिक्की में रखे हुएं जरूरत मंद कागजात में सहारा का बौण्ड पेपर, अपना सेन्ट्रल बैंक का पास-बुक व चेकबुक तथा पंजाब नेशनल बैंक का पास-बुक भी था। अपना बाइक कार्यालय के नीचे लगाकर ऊपर चला गया था।


उन्होंने बताया कि जब मै कार्यालय से काम करवाकर  लगभग सात बजे शाम को नीचे आया तो देखा कि मेरा बाइक नही था और एक घंटे तक खोजबीन किया गया तो मेरा बाइक नही मिलने के कारण यही सारी बाते रामगढ़वा थाने में रविवार को आवेदन दिया गया और गुहार लगाई हैं कि इसकी जल्द खोजबीन जारी किया जाएं। थानाध्यक्ष ने सोमवार को बताया कि आमोदेई के निवासी सहारा इंडिया के अभिकर्ता अरविन्द कुमार ने सहारा इंडिया कार्यालय के नीचे से रखी गई उनकी बाइक व डिक्की में रखे कागजात सहित चोरी हो गई हैं। रविवार को मिले आवेदन अनुसार जल्द ही जाँच-पड़ताल कर खोजबीन जारी हैं।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.