रामगढ़वा : ब्रहम स्थान गौवमाला पूजा के ग्राम वासियों ने हषोल्लास के साथ पूजन किया
एम० कुमार, रामगढ़वा।
हर साल की भांति इस साल भी सावन पावन के महिनों का पर्व में रामगढ़वा बाजार शंकर मंदिर के पीछे ब्रहम स्थान पर सोमवार को ग्राम वासियों ने हर्षोल्लास के साथ गौवमाला पूजा धुम-धाम से शहनाई बाजे के साथ पूजन किया गया। पूजा के उद्देश्य बाते हुए पंडित मनोज कुमार ने बताया कि गौवमाला पूजा सावन महिनों का पर्व हैं।
इस गौवमाला पूजा के अर्थ है कि ब्रहम स्थान के जितने भी एरिया के ग्रामीण लोग बसे हुए है वे सभी मिलकर ही इस पूजा को करवाते हैं यही गौवमाला पूजा करते हैं। गौवमाला पूजा भोले बाबा के महादेव जितनी शक्ति उतना बनवाकर पूजा किया जाता हैं। इस पूजा में सभी देवी-देवताओं का भी पूजन किया जाता हैं। वही संयोजक कर्ता ननु कुमार का भरपूर सहयोग रहा। वे सुबह से लेकर शाम तक पूजा का देखभाल किया। भक्तों ने महादेव पर जलाभिषेक कर हर-हर महादेव, भोलेनाथ की जयकारे का नारे लगाये गये। मौके पर मुन्ना कुमार, राजकिशोर कुमार, संतोष कुमार, उमेश कुमार, सहित ग्रामीण लोग मौजूद थे।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.