Breaking News

रामगढ़वा : सावन के अंतिम सोमवारी एवं बकरीद पर्व को लेकर पदाधिकारियों ने स्थलों पर किया गया निगरानी

एम० कुमार, रामगढ़वा।
एक माह का महापर्व अंतिम सोमवारी के सावन पूजा व बकरीद पर्व को लेकर सोमवार को सुबह से ही प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह, अंचलाधिकारी उमेश कुमार व थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक के नेतृत्व में धार्मिक स्थल व ईदगाह स्थलों पर जाकर जायजा लिया और निगरानी भी की गई। 


वही बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रामगढ़वा प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों ने धार्मिक स्थलों पर एवं मस्जिद, ईदगाह में जाकर आम नागरिकों से मिला गया और इस सुनहरा पर्व को हषोल्लासों के साथ मनाएं साथ ही एक-दुसरे के गले में मिलकर एकता का परिचय दे। वही थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने कहा कि ईदगाह में उपस्थित भाईयों को शांतिपूर्वक से इस पर्व को मनाने का निर्देश दिया। मौके पर थाना एसआई अशोक कुमार सिंह, महिला सिपाही व सैप जवान मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.