हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रिमझिम सावन महोत्सव
एम० कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा(रक्सौल) : लायंस क्लब ऑफ रक्सौल की चिरप्रतीक्षित कार्यक्रम "रिमझिम सावन महोत्सव" का शुभारंभ क्लब के पर्यावरण संरक्षण अभियान संकल्प के साथ लायंस तथा लायनेस सदस्याओं द्वारा कार्यक्रम स्थल के प्रांगण में मंगलवार को बृक्षारोपण कर किया गया।महोत्सव में कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ तथा आगंतुक अतिथियों का स्वागत "झूम झूम हर कली, बार बार कह चली" गीत के साथ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लायनेस रेणु रुंगटा एवं लायनेस सुशिला धनोठिया तथा मंच संचालन लायनेस सीमा वर्णवाल,लायनेस प्रियंका सोनी के नेतृत्व में की गई। इस कार्यक्रम को आगंतुक महिला अतिथियों का स्वागत लायनेस नूतन चौरसिया, लायनेस शिल्पी भारतिया तथा लायनेस ज्योति अग्रवाल ने मेहंदी तथा गेम कि कमान संभाल रखीं थी। चटपटे व्यंजनों का कार्य भार लायन सदस्य नारायण रुंगटा, लायन गणेश धनोठिया, लायन साइमन रेक्स, लायन सुमित भारतिया,लायन पंकज वर्णवाल, लायन हेमंत अग्रवाल, लायन अशोक अग्रवाल,लायन डॉ.राजीव रंजन कुमार तथा सचिव सह ज्वाइंट डिस्ट्रिक्ट पि.आर.ओ लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया ने सम्भाला। साथ ही कार्यक्रम में मनमोहक संगीतमय शानदार प्रस्तुति के लिए शारदा कला केन्द्र रक्सौल के बच्चों दिवीत चढ्ढा, अश्विन राज,अर्पित त्रिपाठी, ओम कुमार, आराध्या वर्णवाल,श्रेयांश भारतिया तथा सिद्धि चौरसिया को क्लब द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मनोहारी रिमझिम सावन महोत्सव में मोनिका गुप्ता को मिसेज़ सावन क्वीन प्रथम तथा शिखा वर्णवाल को मिसेज़ सावन क्वीन द्वितीय पुरस्कार विजेता को सम्मानित किया गया।
लायंस क्लब अॉफ रक्सौल के भव्य एवं मनोरंजक सावन महोत्सव कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं, बच्चों आदि ने भरपूर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों खेलकूद,गेम प्रतियोगिता, मेहंदी डिजाइन, रंग बिरंगी परिधानों,झूले के साथ साथ लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। सचिव शम्भु चौरसिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी के शुभ अवसर पर "डांडिया उत्सव" का आयोजन लायंस क्लब अॉफ रक्सौल द्वारा भव्य रूप से किया जायेगा।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.