घोड़ासहन : दिन दहाड़े 3 लाख की लूट
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
![]() |
| काल्पनिक |
थाना क्षेत्र के लौखान बलान के समीप बाईक पर सवार अपराधियों ने दिन-दहाड़े एक पीएनबी के सीएसपी संचालक से पिस्टल के बल पर करीब तीन लाख रूपए लूट लिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पिस्टल लहराते चलते बने। बताया जाता है कि बुधवार को सीएसपी संचालक प्रदीप कुमार पीएनबी के लौखान शाखा से तीन लाख पांच हजार रूपए निकाल कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र अवस्थित हसनपुर बलुआ अपने सीएसपी सेन्टर पर जा रहा था। तभी दूसरी दिषा से आ रहे बेखौफ अपराधियों ने बड़ी ही सफलता के साथ घटना को अंजाम दिया।
तत्क्षण सूचना पर पहूँची पुलिस ने अपराधियों के भागने की दिषा में पीछा किया। परन्तु सफलता हाथ नही लगी। इधर थानाध्यक्ष ने बताया कि अनुसंधान जारी है। अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है। हालाकि पीड़ीत पक्ष से थाना को अब तक आवेदन प्राप्त नही हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.